तीसरी पीढ़ी के टैंकरोधी निर्देशित प्रक्षेपास्त्र (एटीजीएम) नाग का आज 22 अक्टूबर, 2020 को सुबह 06.45 पर पोखरण परीक्षण अड्डे पर प्रयोक्ता द्वारा अंतिम परीक्षण किया गया। यह प्रक्षेपास्त्र वास्तविक आयुध से लैस था और परीक्षण के लिए निर्धारित दूरी पर एक टैंक को लक्ष्य के तौर पर रखा गया था। प्रक्षेपास्त्र को नाग प्रक्षेपास्त्र वाहक एनएएमआईसीए द्वारा दागा गया। प्रक्षेपास्त्र ने कवच को हटाकर लक्ष्य को सटीक तौर पर भेद दिया।
Tag: #DefenceSysytem
मोदी की सुरक्षा के लिए एयरफोर्स वन की तर्ज पर तैयार हुआ एयर इंडिया वन, मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस होगा विमान
हवा में भी प्रधानमन्त्री मोदी की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए अगले हफ्ते भारत में एअर इंडिया वन लैंड करेगा. अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस विमान को अमरीका के राष्ट्रपति के विमान एयरफोर्स वन की तर्ज़ पर बनाया गया है. VVIP सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने विशेष रूप से दो चौड़ी बॉडी के बोइंग 777-300ERs तैयार करवाए है. एक विमान प्रधानमंत्री के लिए होगा और दूसरा राष्ट्रपति के लिए.
