वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्‍यवस्‍था में खर्च प्रोत्‍साहन के लिए सीपीएसई के कैपेक्‍स पर पांचवीं समीक्षा बैठक की

केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज विद्युत, खान मंत्रालय तथा परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिवों से चालू वित्त वर्ष में सीपीएसई के (कैपेक्‍स) पूंजी व्‍यय की समीक्षा वीडियो कॉन्‍फ्रेंस बैठक में की। कोविड-19 महामारी की पृष्‍ठभूमि में आर्थिक विकास की गति तेज करने के लिए वित्त मंत्री विभिन्‍न हितधारकों के साथ बैठकें कर रही हैं। इस श्रृंखला में यह पांचवीं बैठक थी।

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमन ने सीपीएसई की चौथी समीक्षा बैठक ली

केंद्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने आज पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और कोयला मंत्रालय के सचिवों के साथ-साथ इन मंत्रालयों के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के 14 उद्यमों (सीपीएसई) के सीएमडी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर इस वित्‍तीय वर्ष के पूंजीगत व्‍यय का जायजा लिया।

सीपीएसई ने एमएसएमई को पिछले पांच महीनों में किया 13,400 करोड़ का भुगतान

सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग मंत्रालय द्वारा केंद्रीय मंत्रालयों सीपीएसई एवं राज्‍य सरकारों से की गहन बातचीत और देश के 500 शीर्ष निगमों से किए प्रत्‍यक्ष संवाद के चलते बहुत ही अच्‍छे परिणाम सामने आए सितंबर 2020 में सीपीएसई की तरफ से सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योगों को 37,00 करोड़ रूपये अदा किए गए : एक महीने का यह सर्वोच्‍च है, इस तरह पिछले पांच महीनों में अब तक कुल 13,400 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया