दिलीप कुमार के भाई असलम खान का निधन, 3 दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित

एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का आज निधन हो गया. उनकी उम्र 88 साल थी. बीते दिनों सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां बाद में टेस्ट करने पर वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे. उन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारी थी.

यूपी- देवरिया से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

कोरोना के इस दौर में हर दिन दुखद खबरों के आने का सिलसिला जारी है। ऐसा शायद हो कोई दिन बीत रहा जिस दिन कोई बुरी खबर नही आती है। अभी बीते कुछ दिनों में यूपी सरकार के दो मंत्री कमला रानी वरुण और चेतन चौहान का निधन कोरोना की वजह से हो गया था वहीं आज सुबह यूपी के देवरिया से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह के निधन की खबर आई। हालांकि उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है और कोरोना से कोई लेना देना नही है।

सुशांत केस की जांच के लिए मुम्बई पहुंची टीम, यह अधिकारी हैं शामिल, जानें क्वारंटाइन का क्या है नियम?

बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने सीबीआई की टीम मुम्बई पहुंच चुकी है। सीबीआई की टीम ऐसे वक्त में मुम्बई पहुंची है जब इस केस को लेकर दो राजयिं के सरकारों के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और देश की सर्वोच्च अदालत सीबीआई जांच को अपनी मंजूरी दे चुकी है। टीम के मुम्बई पहुंचते ही सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मुम्बई सरकार और पुलिस की तरफ से सीबीआई को सहयोग मिलेगा? यह सवाल इसलिए अहम है क्योंकि बिहार पुलिस ने लगातार मुम्बई पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था

एनडीए की नाव पर माँझी की सवारी तय, महागठबंधन का छोड़ा साथ

बिहार विधानसभा चुनाव के किये जैसे जैसे दिन कम होते जा रहे हैं और चुनावी समर नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे हर दिन नए समीकरण बनते और बिगड़ते दिख रहे हैं। इसी क्रम में कभी नीतीश से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने आज महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है। इसी के साथ यह लगभग स्पष्ट है कि आने वाले कुछ दिनों में वह एनडीए के हिस्सा बनेंगे। श्याम रजक के जदयू से जाने के बाद मांझी की वापसी को डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है।

सुरक्षाबलों ने लश्कर के इस टॉप कमांडर को किया मुठभेड़ में ढेर, जानें

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए एक मुठभेड़ में सेना ने लश्कर के टॉप कमांडर नसीरुद्दीन लोआन को ढेर कर दिया है। हाल के दिनों में बीजेपी नेताओं और पुलिस पार्टी पर हुए हमलों के बीच नसीरुद्दीन का मारा जाना सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उसके साथ और एक आतंकवादी मारा गया उसकी पहचान एक पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है।

फेसबुक की वजह से कांग्रेस-बीजेपी में ठनी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने की थरूर को अध्यक्ष पद हटाने की मांग

देश मे फेसबुक और व्हाट्सएप्प को कंट्रोल करने संबंधी विवाद अब संसदीय समिति के आपसी विवाद के रूप में गहराता नजर आ रहा है। समिति के अध्यक्ष और सदस्यों में एकमत न हिने की वजह से अब यह मामला लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के पास पहुंच गया है।

सुशांत के पिता ने खुद को घोषित किया सुशांत का कानूनी वारिस, किसी और ने अब कुछ बोला तो…

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने खुद को अपने बेटे सुशांत सिंह राजपूत का कानूनी वारिस घोषित किया है। उन्होंने यह फैसला ऐसे वक्त में लिया है जब मीडिया में कुछ लोगों ने बयान जारी कर कहा था कि सुशांत ने उन्हें हायर किया था एयर उनकी सेवाएं ले रहा थे। इस बारे में बोलते हुए सुशांत के पिता ने कहा कि वकीलों ने सुशांत और उनके बीच हुई बातचीत के बारे में बताया जो कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया और इंडियन एविडेंस एक्ट के खिलाफ है।

चीनी कंपनियां अब यह लिख झांसा दें रही हैं, कहीं आप भी तो नही हुए कंफ्यूज?

लद्दाख की गलवान वैली में भारत और चीनी सैनिकों में हुई झड़प के बाद से ही चीनी सामान और एप्प पर प्रतिबंध और उसके बहिष्कार की मांग तेज हो गई थी। इस मांग को देखते हुए सरकार ने भी एक के बाद एक कई फैसले लिए। 59 चीनी एप्प को बैन कर दिया गया। कई वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी गई और यहां तक कि ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भी यह कहा गया कि आप वस्तुओं के बारे में जानकारी सार्वजनिक करें कि कहीं वह मेड इन चाइना तो नही है?

गूगल के सर्वर हुए डाउन, 7 घंटे में नही हुआ स्थिति में सुधार, परेशान हैं दुनिया भर के यूज़र्स

गूगल की मेल सर्विस Gmail का सर्वर आज सुबह से डाउन है जिसके कारण इसके यूज़र्स भारत समेत पूरी दुनिया मे परेशान हैं और मेल नही भेज पा रहे हैं। इस बात की जानकारी आज सुबह तब हुईजब एक के बाद एक यूज़र्स ने ट्विटर पर इस बारे में लिखना शुरू किया। यह दिक्कत सिर्फ Gmail के ही साथ नही थी बल्कि यूज़र्स गूगल ड्राइव, गूगल चैट, गूगल कीप, गूगल मीट, गूगल डॉक्स जैसी सेवाओं का भी इस्तेमाल नही कर पा रहे थे।

जारी है बिहार चुनावों से पहले दल बदलने का सिलसिला, अब लालू के समधी आए नीतीश के पाले

बिहार विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों और तैयारियों के बीच पाला बदलने का खेल बदस्तूर जारी है। बड़े नामों की बात करें तक नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री और जदयू के बड़े दलित नेता माने जाने वाले श्याम रजक ने नीतीश का साथ छोड़ राजद के दामन थाम लिया था। उसके बाद से लगातार इस दल से उस दल में नेताओं के आने जाने का सिलसिला अनवरत जारी है।

दूसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट आई सामने, 29 फीसदी दिल्लीवासियों में कोरोना एंटीबॉडी पाई गई

दूसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट आई सामने, 29 फीसदी दिल्लीवासियों में कोरोना एंटीबॉडी पाई गई

पूर्व राष्ट्रपति के हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पिछले 10 दिनों से अस्पताल में हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर आए नए अपडेट के मुताबिक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आर्मी रिसर्च एंड रेफ़रल अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि फेफड़ों में संक्रमण की वजह से उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई है।

मजदूरों के लिए मसीहा बने सोनू सूद ने खुद बताया कितने लोग रोज मांगते हैं उनसे मदद, देखें आंकड़ा

देश मे कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में जब लॉकडाउन की वजह से अफरातफरी का माहौल बना था, मजदूरी बंद हो गई, खाने के लाले पड़ गए और मजदूरों को जब अपने घर की याद आई और उन्हें सरकार से कोई उम्मीद नही दिखी तब एक इंसान मसीहा बन कर सामने आया और उसने असंख्य मजदूरों को अपने खर्चे पर उनके घर सही सलामत पहुंचाया

क्या है नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी, जानें कैसे होगा 2.5 करोड़ अभ्यर्थियों को सीधा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को कई अहम फैसले किए। अब केंद्र सरकार की सरकारी नौकरियों के लिए एक ही परीक्षा होगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भर्ती के लिए नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) के गठन को मंजूरी दे दी है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग घर में ही फिर हुए आलोचना का शिकार, बगावती तेवर दिखाने वाली पूर्व प्रोफेसर को पार्टी से निकला

उन्होंने कहा की जिनपिंग की आक्रामक नीतियों के चलते देश बर्बाद होने की स्थिति की ओर जा रहा है जो सही नहीं है.

इन देशों की कोरोना वैक्सीन पर दुनिया की नजर, पढ़ें वैक्सीन से जुड़े 5 नए अपडेट्स

अगर यह वैक्सीन थोड़ी भी प्रभावी रही तो भी एक साल के भीतर दुनिया को वापस सामान्य स्थिति में लाने के लिए काफी साबित होगी।

कोरोना वैक्सीन को लेकर तीसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू, जल्द मिलेगी गुड न्यूज़!

आज या कल में एक वैक्सीन का तीसरे चरण में परीक्षण किया जाएगा। अभी अन्य दोनों वैक्सीन पहले और दूसरे चरण पर हैं।

बायोकॉन लिमिटेड की प्रमुख किरण मजूमदार हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

किरण मजूमदार ने ट्वीट में लिखा- मैंने कोरोना पॉजिटिव होकर कोरोना के मामलों की एक और संख्या बढ़ा दी है.