रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम का गाना जारी किया है. ये गाना RCB ने अपने फैंस को समर्पित किया है.
Tag: #Coronawarriors
Corona Effect- सुधरी अर्थव्यवस्था तो 73 प्रतिशत लोग लेंगे अपनी गाड़ी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नही मान रहे सेफ, जानें
कोरोना वायरस की भारत मे एंट्री के बाद से लॉकडाउन का एक लंबा वक्त लोगों ने घरों में कैद होकर बिताया। इस दौरान जहां सार्वजनिक परिवहन सेवाएं ठप थी वहीं लंबे समय तक निजी गाड़ियों को भी पास लेने के बाद ही चलने की अनुमति थी। हालांकि अब धीरे-धीरे आम जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिशें न सिर्फ सरकारें कर रही है बल्कि कोरोना की मार से बुरी तरह प्रभावित हो चुके आमलोग भी अब सामान्य जनजीवन की तरफ लौटने लगे हैं।
भारत में एक दिन में ठीक होने (रिकवरी) वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक
भारत में रोजाना बड़ी तादाद में रोगियों का स्वस्थ होना जारी है। भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक दर्ज किया गया है। 82,961 कोविड मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें घर/आइसोलेशन सेंटर और अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। निरंतर ऊपर की तरफ बढ़ रही रिकवरी दर आज 78. 53 फीसदी तक पहुंच गई है।
अब एयरपोर्ट पर ही होगा कोरोना टेस्ट, IGI ये सुविधा देने वाला बना देश का पहला एयरपोर्ट बना
दिल्ली का इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का ऐसा पहला एयरपोर्ट बन गया है जहाँ यात्री अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करवा सकते है. जी हां, और इसका रिजल्ट भी मात्र 4-6 घंटे के भीतर आ जायेगा. शनिवार को ट्रायल के रूप में IGI पर यह मशीने लगाईं गई थी जिससे यात्रियों का टेस्ट किया गया. ट्रायल की कामियाबी के बाद इस सुविधा को आज से यात्रियों के लिए खोल दिया गया है.
भारत मे कोरोना के बढ़ते कहर के बीच WHO ने की पाकिस्तान की तारीफ, जानें वह दो राज जिनकी मदद से सफल हुआ पाकिस्तान
भारत मे कोरोना वायरस का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भारत ब्राज़ील को पीछे छोड़ अब अमेरिका के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित दूसरा देश बन चुका है। भारत मे कुल मामले 45 लाख के पार जा चुके हैं, प्रतिदिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या एक लाख के आंकड़े के आसपास है और मृतकों की संख्या 80 हजार के करीब पहुंचने को है। इसी बीच वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने पाकिस्तान के कोरोना से निपटने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की है।
Corona Vaccine- देसी वैक्सीन का बंदरों पर हुआ सफल परीक्षण, फेज 2 का ट्रायल जल्द होगा शुरू
कोरोना वैक्सीन को लेकर हर दिन कोई न कोई अपडेट किसी न किसी देश या कंपनी से आती रही है। कभी हम इसके बहुत नजदीक पहुंचते दिखाई पड़ते हैं तो कभी एक ही झटके में सारे अरमान टूटे हुए नजर आने लगते हैं। एक दिन पहले जब सीरम इंस्टिट्यूट ने अस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर बनाई जा रही वैक्सीन का परीक्षण रोक दिया तब इसे बड़ा झटका माना गया था।
बुरी खबर- भारत मे भी रुका कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, WHO ने कहा…
कोरोना वायरस से जुड़ी बुरी ख़बरों के आने का दौर लगातार जारी है। एक तरफ जहां नए संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है और प्रतिदिन 90 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर भी अब बुरी खबर आई है। खबर के मुताबिक सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड का ट्रायल रोक दिया है।
1 लाख के नजदीक पहुंचा प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में मिले 95735 केस, कुल आंकड़ा 44 लाख के पार..
भारत सहित दुनियाभर में कोरोना के मामलों के तेजी से बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। कोरोना के नए मामलों की संख्या ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यूँ तो पिछले कई दिनों से कोरोना के नए मामलों की संख्या 90 हजार के पार रही थी लेकिन संख्या की बात करें तो आज एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए यह आंकड़े 95 हजार की संख्या को पार कर एक लाख के करीब जा पहुंचे हैं।
रायगढ़-पुगलुर हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) पोल-1 का कमर्शियल संचालन शुरू
{1500 मेगावाट (एमडब्ल्यू)} +800 किलोवाट (केवी), रायगढ़ एचवीडीसी टर्मिनल स्टेशन छत्तीसगढ़ और पुगलुर एचवीडीसी टर्मिनल स्टेशन तमिलनाडु एवं रायगढ़ से पुगलुर तक 1765 किलोमीटर लंबी ± 800 किलोवाट एचवीडीसी लाइन और तमिलनाडु में दो लाइनों को मिलाकर बनी रायगढ़ पुगलुर एचवीडीसी पारेषण प्रणाली के पोल-1 का पावरग्रिड ने संचालन शुरू किया है।
Corona Update-मेट्रो सेवा शुरू और परीक्षाओं के दौर के बीच फिर मिले 90 हजार से ज्यादा नए केस, 1016 की मौत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित लखनऊ में मेट्रो सेवा बहाल कर दी गई है। JEE परीक्षा जारी है, NEET की परीक्षा अगले हफ्ते आयोजित की जानी है और इसके साथ ही सितम्बर में राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालय फाइनल ईयर की परीक्षा के आयोजन को लेकर भी तैयारियों में जुटे हैं। इन सभी ख़बरो के बीच कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना आम जनता एयर सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गए हैं।
