चार दिनों से 5 लाख से कम सक्रिय मामलों का सिलसिला जारी है। भारत में अभी तक एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4,80,719 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी घटकर 5.48 फीसदी हो गई है।
Tag: #Coronawarriors
कांग्रेस नेता सचिन पायलट पाए गए कोरोना पॉजिटिव, स्मृति ईरानी की रिपोर्ट आई नेगेटिव, जानें
राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद सचिन पायलट ने एक ट्वीट के माध्यम से दी है। सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा,’मैंने कोरोना टेस्ट कराया जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है। जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपना परीक्षण करवा लें। मै डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूँ। जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।’
पीआईबी का कोविड-19 पर दैनिक बुलेटिन
देश में 6 दिनों के अंतराल के बाद कोविड संक्रमण के नए मामले आज 40,000 से कम रहे। पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसे मामलों की संख्या 38,073 रही। लगातार तीसरे दिन कोविड के नए मामले 50,000 से कम रहे। पिछले 3-4 दिनों के दौरान दुनिया के कई देशों में कोविड संक्रमण के रोजाना आ रहे एक लाख नए मामलों को देखते हुए, भारत में स्थिति काफी बेहतर है।
अरुणाचल प्रदेश के स्कूल जाने वाले बच्चे खादी के मास्क पहनेंगे
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पहली बार अपने स्कूल जाते समय हजारों स्कूली बच्चे तिरंगे वाले खादी के फेस मास्क पहनेंगे। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने स्कूली बच्चों के लिए 60,000 उच्च गुणवत्ता वाले खादी कॉटन फेस मास्क की आपूर्ति की है क्योंकि अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को हुआ कोरोना, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल भर्ती
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की कोरोना पॉजिटिव हो गए है. यह जानकारी उन्होंने खुद अपने अधिकारी ट्विटर हैंडल पर दी. उन्होंने बताया की उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उनकी तबियत फिलहाल ठीक है. एहतियातन तौर पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. मैं जल्द ही स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा.
भारत ने नया मील का पत्थर हासिल किया, कोरोना रिकवरी दर 90 प्रतिशत हुई
भारत ने कोरोना से लड़ाई में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है और आज कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय रिकवरी दर 90 प्रतिशत हो गई। पिछले 24 घंटों में 62,077 मरीज ठीक हुए हैं और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है तथा नए पुष्ट मामलों की संख्या 50,129 है। कुल मामलों के 90 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।
