दिल्ली- नई आबकारी नीति के खिलाफ एलजी ने दिए जाँच के आदेश, केजरीवाल भड़के, बीजेपी हुई हमलावर

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं राज्यपाल के इस कदम के बाद जहाँ एक के बाद एक कई आप नेता प्रेस कांफ्रेंस कर इसपर सफाई देते नजर आये वहीँ इस मामले को बीजेपी और केंद्र सरकार से भी जोड़ दिया। वहीँ दूसरी तरफ इस मुद्दे पर बीजेपी भी हमलावर है और जमकर केजरीवाल सरकार से सवाल पूछ रही है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड- गोल्डी बरार के खिलाफ़ रेड कॉर्नर नोटिस पर कनाडा ने क्या कहा? जानें

इंटरपोल द्वारा गैंगस्टर सतिंदरजीत उर्फ़ गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी करने के बाद कनाडा के उच्चायोग के प्रवक्ता ने बताया कि भारत और कनाडा ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई तंत्र स्थापित किए हैं कि हमारी संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​आपराधिक गतिविधि को संबोधित करने में सहयोग कर सकती हैं।