मंच टूटने से घायल हुए पप्पू यादव, हाथ मे आया फ्रैक्चर, देखें तस्वीरें और वीडियो

जनअधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव मुज़्ज़फरपुर के मीनापुर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ देख पप्पू काफी उत्साहित भी नजर आ रहे थे। हालांकि जब वह माइक पकड़ विरोधियों पर हमलावर थे उसी दौरान मंच टूट गया। इस घटना में पप्पू यादव समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

हाथरस मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एसपी-डीएसपी समेत 5 सस्पेंड, नार्को टेस्ट के आदेश

राज्य सरकार ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथरस के एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी और इलाके के सब इंस्पेक्टर समेत कुल 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।