दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी

महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े एक और संदिग्ध आतंकी को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से पकड़ा है। गिरफ्तार आतंकी का नाम जाकिर बताया जा रहा है जिसने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। इसे देखते हुए मुंबई में सुरक्षा व्यवस्‍था सख्‍त कर दी गई है।

दिल्ली में धरा गया ISIS का आतंकी, विस्फोटक बरामद, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद ISIS के एक खतरनाक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी देर रात तब हुई जब आतंकी जब धौलाकुआं से करोल बाग की ओर जा रहा था, तभी इसे धर दबोचा गया. आतंकवादी की पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले यूसुफ खान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से भरी मात्रा में विस्फोटक भी बरादम किया है.