खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत कुल नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खेल केंद्रों को खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) के रूप में उन्नत किया है। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, त्रिपुरा और जम्मू और कश्मीर शामिल हैं।
Tag: हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की सोलंग घाटी में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ
केंद्रीय मंत्रिपरिषद के मेरे सहयोगी श्रीमान राजनाथ सिंह जी, हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भाई जयराम ठाकुर जी, हिमाचल से ही सांसद और केंद्र में मंत्री मेरे साथी, हिमाचल का छोकरा श्री अनुराग ठाकुर जी, स्थानीय विधायक, सांसदगण और हिमाचल सरकार में मंत्री भाई गोविंद ठाकुर जी, अन्य मंत्रीगण, अन्य सांसदगण, विधायकगण, बहनों और भाइयों।
