बिहार विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन और प्रचार का सिलसिला अब जोर पकड़ने लगा है। अलग-अलग दल और नेता एक दूसरे पर आरोपों के शब्दबाण चला रहे हैं। खास बात यह है कि दावों और कागजों पर मिली उपलब्धि के भरोसे ही इस बार चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी है।
Tag: सीएम नीतीश कुमार
नीतीश सरकार में रहे मंत्री, जदयू छोड़ राजद में हुए शामिल लेकिन न टिकट मिला न बने स्टार प्रचारक
बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर हर दल के तरफ से लगभग उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया गया है। जदयू सहित कई दलों ने जहां दूसरे दलों से आने वाले नेताओं पर भी भरोसा व्यक्त करते हुए टिकट दिया वहीं नीतीश सरकार में मंत्री और फुलवारीशरीफ सीट से विधायक श्याम रजक ‘न घर के रहे न घाट के।’ हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि श्याम रजक जिस मकसद से जदयू छोड़ राजद में आये थे कम से कम वह पूरा होता नही दिखाई पड़ रहा है।
