प्रधानमंत्री ने 2022 तक “सभी के लिए आवास” का स्पष्ट आह्वान किया था, जिसके लिए 20 नवंबर, 2016 को एक प्रमुख कार्यक्रम पीएमएवाई-जी शुरू किया गया था। अब तक इस कार्यक्रम के तहत देश भर में 1.14 करोड़ घर पहले ही बन चुके हैं। मध्य प्रदेश में अब तक 17 लाख गरीब परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। ये सभी घर गरीब लोगों के लिए बनाए गए हैं जिनके पास या तो कोई घर नहीं था या वे पुराने अस्थायी घरों में रह रहे थे।
