कागजों पर मिली उपलब्धि गिना रही सरकार, कैसे होगा बेड़ा पार?

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन और प्रचार का सिलसिला अब जोर पकड़ने लगा है। अलग-अलग दल और नेता एक दूसरे पर आरोपों के शब्दबाण चला रहे हैं। खास बात यह है कि दावों और कागजों पर मिली उपलब्धि के भरोसे ही इस बार चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी है।

Black Money: स्विस बैंक ने भारत सरकार के साथ साझा की खाताधारकों दूसरी सूची

स्विट्ज़रलैंड सरकार ने अपने यहाँ स्थित स्विस बैंक खतों की दूसरी लिस्ट आज भारत को सौंपी है. काले धन के खिलाफ लड़ाई के रूप में यह मोदी सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है. स्विटजरलैंड की तरफ से जारी किये गए बयान के अनुसार 86 देशों के साथ 31 लाख वित्तीय खातों के बारे में जानकारी साझा की गई है.

भारत सरकार ने उड़ान के तहत छत्तीसगढ़ के 3 हवाई अड्डों के उन्नयन के लिए 108 करोड़ रूपए आवंटित किये: हरदीप सिंह पुरी

नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत सरकार ने उड़ान योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 3 हवाई अड्डों के उन्नयन एवं विकास के उद्देश्य से जगदलपुर के लिए 48 करोड़ रूपए (व्यय 45 करोड़ रुपए), अंबिकापुर के लिए 27 करोड़ रूपए (व्यय 27 करोड़ रुपए) और बिलासपुर के लिए 33 करोड़ रूपए (व्यय 20 करोड़ रूपए) आवंटित किये हैं।

विद्युत मंत्री श्री आर. के. सिंह ने आरा, बिहार के लोगों को समर्पित किए 74 डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट्स

श्री आर. के. सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) एवं राज्य मंत्री (कौशल विकास और उद्यमिता), भारत सरकार ने विद्युत क्षेत्र पर केंद्रित देश की अग्रणी एनबीएफसी पावर फाइनेंस काॅर्पोरेशन द्वारा विकसित विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं और सुविधाओं को आज आरा के लोगों को समर्पित किया।