पाकिस्तान में इमरान युग की शुरुआत हो चुकी है। आम चुनावों के नतीजों के बाद यह साफ हो चुका है कि पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री इमरान खान ही बनेंगे। 20 साल की राजनीति, विवादों और न जाने कितने आरोपों-प्रत्यारोपों और संघर्षों के बीच यहां पहुंचे इमरान को लेकर अब भारत मे आकलन और अनुमान लगाए जाने शुरू हो गए हैं।
