उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उनके कार्यालय द्वारा एक ट्वीट के माध्यम से दी गई है। ट्वीट में कहा गया-भारत के उपराष्ट्रपति आज सुबह एक रूटीन चेकअप के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Tag: #बिहार में कोरोना
बिहार- जदयू विधायक पर जानलेवा हमला, चार गिरफ्तार
बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दलों और नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। साथ ही राजनीति से जुड़ी ख़बरों के आने का सिलसिला भी बढ़ गया है। अभी से कुछ दिनों पहले जहां दो अलग अलग जगहों से विधायकों को खदेड़ने की खबर आई थी वहीं अब एक खबर बिहार के शिवहर जिले से आ रही है। यहां कुछ बदमाशों ने जदयू विधायक शफुद्दीन के काफिले पर हमला बोल दिया।
बिहार का 86 साल पुराना सपना हुआ पूरा, पीएम ने दी रेलवे से जुड़ी योजनाओं की सौगात, पढ़ें क्या कुछ बोले पीएम
चुनावी मोड में आ चुके बिहार को एक के बाद एक तोहफे मिलने का क्रम जारी है। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार को रेलवे परियोजनाओं से जुड़े कई सौगातें दी। इस कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। पीएम ने इस कार्यक्रम के दौरान कोसी महासेतु का विधिवत उद्घाटन भी किया। यह सेतु 516 करोड़ रुपये की लागत से कोसी नदी पर बनाया गया है। इस सेतु के बनने से कोसी-मिथिला के बीच की दूरी 298 किलोमीटर से घटकर महज 22 किलोमीटर रह गई है। इसके अलावा भी पीएम ने 12 अन्य रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
पुष्पम प्रिया के बाद तेजस्वी ने रखा दुखती रग पर हांथ, देंगे रोजगार, नीतीश के लिए बनेंगे बड़ी चुनौती
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जाति से लेकर धर्म तक को साधने की तैयारी में लगे हुए हैं। कहीं रूठे नेताओं को अपने पाले में करने की होड़ है तो कहीं पुराने दल को छोड़ हवा का रुख भांपते हुए नए के संग जुड़ जाने की चाह है। इसी क्रम में जीतन राम मांझी सरीखे नेता जहां महागठबंधन छोड़ जदयू का दामन थाम चुके हैं वहीं श्याम रजक मंत्री पद और जदयू छोड़ राजद के दामन थाम चुके हैं। इस बीच जदयू में कई राजद विधायक शामिल हुए और अब शरद यादव के शामिल होने की अटकलें भी तेज है
बिहार में कोरोना के 1969 नए मामले, 13 की मौत, 2029 हुए ठीक, जानें हर डिटेल
वैश्विक महामारी कोरोना से बिहार भी अछूता नही है लेकिन हाल के दिनों में जांच की बढ़ी संख्या, जागरूकता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में पहले से ज्यादा सुधार ने अब बिहार में कोरोना से लड़ाई को आसान जरूर बना दिया है। ग्रामीण इलाकों में संक्रमण कम हुआ है जबकि शहरी इलाकों में भीड़ और लापरवाही ने संक्रमण को 20 फीसदी तक बढ़ा दिया है।
