आयुष मंत्रालय की स्वास्थ्य सेवा की आयुष प्रणालियों को प्रोत्‍साहन देने और उनका विकास करने के लिए भागीदारी करने की आयुष मंत्रालय की नीति को आगे बढ़ाते हुए इस मंत्रालय के अधीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान (एआईआईए), नई दिल्‍ली ने 07 अक्‍टूबर, 2020 को एमिटी विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन में आयुर्वेद विज्ञान में अनुसंधान को बढ़ावा देने पर ध्‍यान केंद्रित किया गया है।