पूर्व केंद्रीय मंत्री और हाल ही में राजद से इस्तीफा देने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। वह कोरोना को मात देकर तो ठीक हो गए लेकिन अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के सामने आने के बाद 4 अगस्त को उन्हें नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले 4-5 दिनों से उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
