दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्किल टेस्ट और वाहन फिटनेस से सम्बंधित सेवाओं के अलावा बाकी सभी सेवाओं को फेसलेस सिस्टम में दायरे में लाने की शुरुआत की है जिसके तहत 11 अगस्त यानी आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन विभाग के इस नए सिस्टम को लॉन्च किया। इसके तहत घर बैठे परिवहन विभाग की लगभग 33 सेवाएं मिलेंगी जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस भी शामिल है।
Tag: #दिल्ली
दिल्ली- 2 खूंखार आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी हुए बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आज उस वक़्त बड़ी कामयाबी मिली जब टीम के हत्थे दो खूंखार आतंकी चढ़ गए।इन आतंकियों का संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल से है। पुलिस ने इन दो आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। इन दोनों आतंकियों से पास से पुलिस ने 6 पिस्टल और 40 कारतूस बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बताया कि दोनों आतंकियों के नाम दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह है।
