कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मचे हाहाकार के बाद ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौत का मामला सुर्खियों में है। केंद्र सरकार ने कहा कि सभी राज्यों से इस मामले में मांगी गई जानकारी में सिर्फ एक राज्य ने अब कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते संदिग्ध मौत की जानकारी दी है।
Tag: #केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना से ठीक हुए लोगों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल, पढ़ें
कोविड के बाद ठीक होने वाले सभी रोगियों की आगे की जांच और उनकी सेहत की देखभाल के लिए एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है। इस बात का ख्याल रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक पोस्ट कोविड उपचार प्रबंधन प्रोटोकॉल जारी किया है। यह उन रोगियों के उपचार प्रबंधन के लिए एक एकीकृत समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है जो कोविड बीमारी से ठीक हो चुके हैं और उन्हें घर पर देखभाल की जरूरत है।
