कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक- सितंबर2020

सितंबर, 2020 में कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष: 1986-87=100) क्रमश: 10 और 11 अंक बढ़कर बढ़कर क्रमश: 1037 (एक हजार सैतीस) और 1043 (एक हजार तैंतालीस) के स्‍तर पर पहुंच गया। कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के सामान्य सूचकांक में हुई बढ़ोत्तरी में मुख्‍य योगदान खाद्य पदार्थों का रहा, जो क्रमशः (+) 9.20अंक और (+) 8.95 अंकों का रहा। मुख्यत: यह बढोत्तरी अरहर दाल, मसूर दाल, अखरोट का तेल, सरसों का तेल, सब्जियाँ और फलआदि की कीमतों में वृद्धि की वजह से हुई।

देश के ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में इस्‍पात इस्‍तेमाल को बढ़ावा देने के लिए इस्‍पात मंत्रालय का 20 अक्‍टूबर को वेबिनार

इस्‍पात मंत्रालय भारतीय उद्योग परिसंघ के साथ मिलकर 20 अक्‍टूबर, 2020 को एक वेबिनार ‘आत्‍मनिर्भर भारत: ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था, कृषि, ग्रामीण विकास, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्‍करण में इस्‍पात के इस्‍तेमाल को प्रोत्‍साहन’ का आयोजन करेगा।

जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय के 57वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप, वर्ष 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में कृषि क्षेत्र का प्रमुख योगदान रहेगा। देश में हो रहे कृषि सुधार समग्र विकास का आधार बनेंगे।