वैज्ञानिकों ने एक ऐसी कृत्रिम सामग्री विकसित की है जो जटिल नेटवर्क बनाने के उद्देश्य से सरल प्राकृतिक डिजाइन सिद्धांतों का उपयोग करके नए वातावरण के अनुकूल ढलने के लिए जीवधारियों की गतिशील क्षमता की नकल करता है। विकसित की गयी ये नई सामग्रियां अपने गतिशील तथा अनुकूलन की प्रकृति के कारण स्मार्ट सामग्रियों के लिए नए रास्ते खोलती हैं। इस प्रकार, वे ऊर्जा और जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए दोबारा इस्तेमाल किये जाने वाले बहुलक के रूप में उपयोगी होंगी।
