सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम -एमएसएमई मंत्री, श्री नितिन गडकरी ने दिव्यांगजनों को खादी उत्पादों की मोबाइल बिक्री इकाइयों का वितरण किया

सूक्ष्म, लघु और मध्‍यम उद्यम-एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज गांधी जयंती पर अपने संसदीय क्षेत्र नागपुर में दिव्यांग लोगों को आत्मानिभर भारत अभियान के साथ जोड़ने की एक शानदार पहल खादी की मोबाइल बिक्री इकाइयों के वितरण अभियान की शुरुआत की।

सूक्ष्म, लघु और मध्‍यम उद्यमों की बकाया राशि – सूक्ष्म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्रालय ने इन भुगतानों के लिए अपने प्रयास और तेज किए

विभिन्न क्षेत्रों द्वारा एमएसएमई की ​​बकाया राशि के भुगतान की दिशा में एक अन्‍य प्रमुख कदम के रूप में केन्‍द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने एमएसएमई का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर जारी कराने के उपायों के लिए यह मुद्दा देश के निजी क्षेत्र उद्यमों के साथ भी उठाया है।