कुवैत के अमीर महामहिम शेख सबा अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का 29 सितम्‍बर, 2020 को निधन हो गया था। दिवंगत अमीर के प्रति सम्‍मान स्वरूप भारत सरकार ने देश भर में 4 अक्‍टूबर 2020 को एक दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है।