विद्युत मंत्री श्री आर. के. सिंह ने आरा, बिहार के लोगों को समर्पित किए 74 डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट्स

श्री आर. के. सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) एवं राज्य मंत्री (कौशल विकास और उद्यमिता), भारत सरकार ने विद्युत क्षेत्र पर केंद्रित देश की अग्रणी एनबीएफसी पावर फाइनेंस काॅर्पोरेशन द्वारा विकसित विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं और सुविधाओं को आज आरा के लोगों को समर्पित किया।

बिहार का 86 साल पुराना सपना हुआ पूरा, पीएम ने दी रेलवे से जुड़ी योजनाओं की सौगात, पढ़ें क्या कुछ बोले पीएम

चुनावी मोड में आ चुके बिहार को एक के बाद एक तोहफे मिलने का क्रम जारी है। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार को रेलवे परियोजनाओं से जुड़े कई सौगातें दी। इस कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। पीएम ने इस कार्यक्रम के दौरान कोसी महासेतु का विधिवत उद्घाटन भी किया। यह सेतु 516 करोड़ रुपये की लागत से कोसी नदी पर बनाया गया है। इस सेतु के बनने से कोसी-मिथिला के बीच की दूरी 298 किलोमीटर से घटकर महज 22 किलोमीटर रह गई है। इसके अलावा भी पीएम ने 12 अन्य रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

बिहार- पीएम मोदी ने दी 7 परियोजनाओं की सौगात, 541 करोड़ है लागत, कोरोना से लेकर डॉलफिन तक जानें क्या बोले पीएम

बिहार में बढ़ती चुनावी सरगर्मियों के बीच चुनावी शिलान्यास और उद्घाटन का दौर जारी है। इसी बीच आज एक बार पहिए पीएम ने बिहार को सात बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं की लागत 541 करोड़ रुपये है। इससे पहले पीएम ने बिहार को तीन पेट्रोलियम से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात दी थी जिसमे गैस पाइपलाइन सहित बाँका और पूर्वी चंपारण में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट शामिल थे।

बिहार को बिजली की नई सौगात, किशनगंज-दरभंगा 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन की रखी गई आधारशिला, पढ़ें

केन्‍द्रीय बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री आर.के. सिंह ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये बिहार के सहरसा जिले में किशनगंज-दरभंगा 400 किलोवाट की ट्रांसमिशन लाइन के लीलो निर्माण के आधारशिला रखी। 100 करोड़ रूपये की परियोजना के लिए निष्पादन एजेंसी बिजली मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र का एक केन्‍द्रीय उपक्रम, पावरग्रिड लिमिटेड है।

बिहार को चुनावी सौगातों की बौछार, पीएम ने मत्स्य योजना, ई-गोपाला सहित दिए कई उपहार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में मछली उत्पादन, डेयरी, पशुपालन और कृषि में अध्ययन एवं अनुसंधान से संबंधित पीएम मत्स्य सम्पदा योजना, ई-गोपाला ऐप और कई पहलों का शुभारम्भ किया है।

रेलवे का एक और कीर्तिमान, लॉकडाउन के दौरान से अब तक सृजित किये 8,09,000 कार्यदिवस

भारतीय रेलवे ने गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत 4 सितंबर, 2020 तक प्रवासी श्रमिकों के लिए बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कुल 8,09,046 कार्यदिवस सृजित किए हैंI

बिहार में बहार नही बड़ा राजनीतिक रार, गठबंधन तोड़ने को फिर नीतीश बेकरार, पढ़ें क्यों?

बिहार राजनीति का केंद्र सदियों और कई दशकों से समझा और माना जाता है। इसे राजनीति का रिसर्च सेन्टर भी कहा जाता है, इसके पीछे की वजह यह है कि यहां राजनीति में जितने प्रयोग हुए उतने शायद ही अन्य किसी राज्य में हुए होंगे।