कोरोना काल मे लॉकडाउन जब लगा और स्कूल कोचिंग बंद कर दिए गए तो पढ़ाई का एक नया जरिया तकनीक के बल पर ढूंढा गया। ऑनलाइन क्लास के जरिये बच्चों को पढ़ाने की शुरुआत हुई। हालांकि तकनीक की अपनी खूबियां हैं तो खामियां भी हैं। कभी नेटवर्क की दिक्कत तो कभी संसाधनों का अभाव भी शिक्षा के आड़े खूब आया। अब एक और ऐसी ही खबर आई है जो इन सब से अलग और हैरान करने वाली है।