सितंबर, 2020 में कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष: 1986-87=100) क्रमश: 10 और 11 अंक बढ़कर बढ़कर क्रमश: 1037 (एक हजार सैतीस) और 1043 (एक हजार तैंतालीस) के स्तर पर पहुंच गया। कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के सामान्य सूचकांक में हुई बढ़ोत्तरी में मुख्य योगदान खाद्य पदार्थों का रहा, जो क्रमशः (+) 9.20अंक और (+) 8.95 अंकों का रहा। मुख्यत: यह बढोत्तरी अरहर दाल, मसूर दाल, अखरोट का तेल, सरसों का तेल, सब्जियाँ और फलआदि की कीमतों में वृद्धि की वजह से हुई।
Tag: #कृषि
खुशखबरी- ऐसे बढ़ेगी किसानों की आय, लोकसभा में आज तीन बिल हुए पास
मूल्य आश्वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक, 2020 आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020 केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसान उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक, 2020;किसानों (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) का मूल्य आश्वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक, 2020,जबकि उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्री राव साहेब पाटिल दानवे ने आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020 आज लोक सभा में प्रस्तुत किए।
