महाराज का शव प्रयागराज स्थित गेस्ट हाउस से फंदे से लटके अवस्था में बरामद किया गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके साथ ही पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला जिसमें एक शिष्य से दुखी होने की बात लिखी गई है। हालांकि अभी पुलिस ने साफ तौर पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
