ये है बॉलीवुड के वो सितारे जो ड्रग लेने के लिए रहे है बदनाम, आप भी देखें, आखिरी नाम आपको चौंका देगा

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद NCB जैसे-जैसे इस केस में परते खोल रही है वैसे-वैसे बॉलीवुड का ‘डर्टी ‘चेहरा सामने आ रहा है. NCB ने अपनी इंवेस्टिंग्शन में पाया की बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां ड्रग के इस खेल में शामिल है. NCB बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को सम्मान जारी कर पेश होने के लिए कहा है.

यह पहला मामला नहीं है जब बॉलीवुड का ड्रग कनेक्शन सामने आया हो. इससे पहले भी कई मौकों पर बॉलीवुड ड्रग के इस्तेमाल को लेकर बदनाम हो चुका है. तो आइये आपको बताते है कौन-कौनसे है वो सितारे जिनका नाम ड्रग से जोड़ा गया.

1- संजय दत्त- इस मामले में सबसे पहला नाम आता बॉलीवुड के ‘मुन्ना भाई’ यानि संजय दत्त का. उन्होंने अपनी बायोग्राफी में इस बात का खुलासा भी किया है की किस तरह वह कॉलेज में पढ़ने के दौरान ड्रग का इस्तेमाल करने लगे थे.

2 परवीन बॉबी – इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है दिवंगत अदाकारा परवीन बॉबी का. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने समय की स्टाइल आइकॉन रही परवीन बॉबी को शराब और ड्रग की लत थी और यही उनकी मौत का कारण भी माने जाते है.

3- रणबीर कपूर- इस लिस्ट में तीसरा बड़ा नाम है अभिनेता रणबीर कपूर का. रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था की कैसे वह 15 साल की उम्र में ही ड्रग लेने लग गए थे. इस खुलासे के बाद रणबीर को काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा था.

4- ममता कुलकर्णी- बॉलीवुड में अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाने वाली इस अभिनेत्री को केन्या की पुलिस ने 2014 में ड्रग तस्करी के केस में गिरफ्तार किया था. ममता के पति विक्की गोस्वामी ड्रग माफिया की लाइन में एक बहुत बड़ा नाम है.

5- फरदीन खान- साल 2001 में फरदीन खान को कोकीन रखने के इलज़ाम में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. फरदीन का बॉलीवुड करियर खत्म होने के पीछे ड्रग का बड़ा हाथ माना जाता है.

6- कंगना रनौत- ये नाम आपको चौंका सकता है. जी हाँ, बॉलीवुड में इस समय ड्रग मामले को लेकर अगुवाई कर रही कंगना पर भी ड्रग के इस्तेमाल को लेकर गंभीर आरोप लगे है. कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था की कंगना एक समय पर ड्रग एडिक्ट थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *