प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर एकता का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) स्थित 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर जाकर भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मोदी सुबह-सुबह सरदार पटेल की प्रतिमा पर पहुंचे और फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर देशभर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही की थी — ताकि सरदार पटेल की देश की एकता और अखंडता के प्रति योगदान को याद किया जा सके।

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने निकटस्थ मंच से एकता की शपथ दिलाई और राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का निरीक्षण किया। इस परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ जैसी अर्धसैनिक बलों और विभिन्न राज्यों की पुलिस टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस वर्ष का आयोजन और भी विशेष रहा, क्योंकि परेड को गणतंत्र दिवस परेड की तर्ज पर आयोजित किया गया है। साथ ही, संस्कृतिक समारोह भी आयोजित किया जा रहा है जो भारत की विविधता में एकता की भावना को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “सरदार पटेल ने जिस भारत का सपना देखा था, वह आज आत्मनिर्भर और एकजुट भारत के रूप में साकार हो रहा है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *