अमेरिका ने हरियाणा के 54 युवाओं को किया डिपोर्ट, ‘डॉन्की रूट’ से पहुंचे थे US

अमेरिका ने हरियाणा के 54 युवाओं को अवैध तरीके से ‘डॉन्की रूट’ से देश में प्रवेश करने के आरोप में भारत वापस भेज दिया है। सभी को रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-3) पर फ्लाइट OAE-4767 से लाया गया।

जानकारी के अनुसार, डिपोर्ट किए गए युवाओं में 16 करनाल, 15 कैथल, 5 अंबाला, 4-4 यमुनानगर और कुरुक्षेत्र, 3 जींद, 2 सोनीपत तथा 1-1 पंचकुला, पानीपत, रोहतक और फतेहाबाद से हैं। इनकी उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। करनाल पुलिस ने सभी युवाओं को परिवारों को इन्फॉर्म कर दिया है।

डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि ये सभी युवक ‘डॉन्की रूट’ से अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे थे। पुलिस ने किसी एजेंट के खिलाफ शिकायत न मिलने की बात कही, लेकिन चेतावनी दी कि विदेश जाने के ऐसे अवैध रास्ते बेहद खतरनाक हैं और गंभीर परिणाम दे सकते हैं। फिलहाल जांच जारी है।

वहीं, हरियाणा एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी लखविंदर सिंह उर्फ लखा को गिरफ्तार किया है। वह 2022 से अमेरिका से गिरोह चला रहा था और हरियाणा-पंजाब में फिरौती व फायरिंग के मामलों में शामिल था।

एसटीएफ ने बताया कि रेड कॉर्नर नोटिस और लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भारत लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *