भारत ने सफलतापूर्वक किया अग्नि-प्राइम मिसाइल का परीक्षण, 2000 किमी तक मार गिराने में सक्षम

भारत ने गुरुवार को रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि देश ने अंतरिम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से किया गया, जिसकी मार गिराने कि क्षमता 2000 किलोमीटर तक कि है।

इस लॉन्च के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिनके पास रेल नेटवर्क से चलते-फिरते कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम विकसित करने की क्षमता है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टि को आगे बढ़ाता है।

रक्षा मंत्री ने अपने एक्स (X)अकाउंट पर देश, डीआरडीओ के वैज्ञानिकों, स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (SFC)और सशस्त्र बलों को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि यह अगली पीढ़ी की मिसाइल उन्नत तकनीकी विशेषताओं से लैस है और कम समय में लॉन्च की जा सकती है।

रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर की सबसे खास बात यह है कि यह रेल नेटवर्क पर बिना किसी पूर्व स्थिति के गतिशील रह सकता है और कम समय में गुप्त तरीके से लॉन्च करने की क्षमता रखता है।

इस मिसाइल के सफल परीक्षण ने न केवल भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया है बल्कि वैश्विक मंच पर देश को और अधिक रणनीतिक बढ़त दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *