नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: 1 अगस्त से 125 यूनिट बिजली फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदा और कैसे!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि 1 अगस्त 2025 से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, यानी जुलाई महीने का 125 यूनिट तक बिजली बिल शून्य होगा।

इस ऐलान से राज्य के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। नीतीश कुमार ने कहा, “हम शुरू से ही सस्ती दरों पर बिजली दे रहे हैं, लेकिन अब तय कर लिया है कि आम लोगों को 125 यूनिट तक कोई पैसा नहीं देना होगा।”

इसके साथ ही सरकार ने अगले तीन सालों में घरेलू उपभोक्ताओं की सहमति से उनके घरों की छतों या पास के सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना भी बनाई है।

कुटीर ज्योति योजना के तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए ये संयंत्र पूरी तरह मुफ्त लगाए जाएंगे, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को भी सरकारी सहयोग मिलेगा।

नीतीश कुमार का दावा है कि इससे एक तरफ जनता को राहत मिलेगी, दूसरी ओर राज्य में 10,000   मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य भी पूरा होगा।
अब देखना ये है कि ये बड़ा ऐलान ज़मीनी हकीकत में कैसे बदलेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *