Jobs in Bihar: अगर आपको भी है नौकरी की तलाश तो यहाँ पढ़े, बिहार स्टेट मिल्क को-ऑप फेडरेशन लिमिटेड ने निकली ढेर सारी नौकरिया, जानिए सारी डिटेल्स

नौकरी की तलाश कर रहे बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है. बिहार स्टेट मिल्क को-ऑप फेडरेशन लिमिटेड (Bihar COMFED) ने अलग-अलग पदों पर 142 नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेश के तहत मार्केटिंग असिस्टेंट के लिए 31, एकाउंटेट असिस्टेंट के लिए 39 और प्रोक्यूरमेंट असिस्टेंट के लिए 72 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू होंगे और आवेदन भरने की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2020 होगी.

मार्केटिंग असिस्टेंट

मार्केटिंग असिस्टेंट के लिए 31 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इसके लिए अलग-अलग वर्ग में आयु सीमा 18-48 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके लिए आवेदनकर्ता को किसी भी फील्ड में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. जॉब की लोकेशन पटना है.

एकाउंटेट असिस्टेंट

एकाउंटेट असिस्टेंट के लिए 39 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इसके लिए अलग-अलग वर्ग में आयु सीमा 18-42 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके पद के लिए आवेदनकर्ता को बी. कॉम ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. यही नहीं, उसके पास कम से कम 2-3 साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

प्रोक्यूरमेंट असिस्टेंट

प्रोक्यूरमेंट असिस्टेंट के लिए 72 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इसके लिए अलग-अलग वर्ग में आयु सीमा 18-42 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके पद के लिए आवेदनकर्ता को बी.ए, बी. कॉम या बी.एस सी की डिग्री अनिवार्य है. यही नहीं, उसके पास कम से कम 2-3 साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

रेलवे में नौकरी पाने की चाह रखने वालों के लिए बड़ा झटका, अब इस पद पर नही होगी भर्ती

जब इस छोटे से देश ने भारतीयों को नौकरी देने से किया था मना, पढ़ें

केन्‍द्रीय श्रम मंत्रालय ने श्रम संहिताओं के बारे में आशंकाओं को गलत बताया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *