यूपी पुलिस ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को किया गिरफ्तार, जानें मामला

पूर्व आईपीएस ऑफिसर, अमिताभ ठाकुर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमिताभ ठाकुर को लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठाकुर को हिरासत में लेने जब अफसर उनके घर पहुंचे तो वहां हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ क्योंकि पूर्व आईपीएस ऑफिसर एफआईआर की कॉपी देखे बिना गाड़ी में बैठने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने उन्हें जबरन घसीटते हुए गाड़ी में बिठाया।

उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के बाहर गैंगरेप पीड़ित महिला को आत्मदाह करके आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। साथ ही अमिताभ ठाकुर को बसपा सांसद अतुल राय के साथ कथित तौर पर सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी फैलाने की साजिश रचने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है।

गाड़ी में बिठाने के दौरान ठाकुर लगातार पुलिस का विरोध करते और कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि “मैं नहीं जाउंगा।” उनके खिलाफ एफआईआर एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज की गई है। इससे पहले दुष्कर्म पीड़िता और उसके दोस्त ने भी अमिताभ ठाकुर पर सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह के दौरान कई आरोप लगाए थे।

पूर्व आईपीएस ऑफिसर को उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले जबरन रिटायर कर दिया था। इसके बाद अमिताभ ठाकुर ने वर्तमान उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

अमिताभ ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि तमाम सहयोगियों, शुभेक्षु और जानकार लोगों के लगातार परामर्श के बाद उन लोगों ने एक नई राजनैतिक पार्टी का गठन करने का फैसला लिया है।

इसके अलावा उन्होंने एक दूसरे वीडियो के माध्यम से इस राजनैतिक दल का नाम ‘अधिकार सेना’ प्रस्तावित करते हुए अपने सहयोगियों से पार्टी के नाम, उद्देश्य, स्वरुप आदि के संबंध में शीघ्र सुझाव देने को भी कहा है। अमिताभ ने बताया था कि सहयोगियों के साथ मिलकर पार्टी गठन की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जा रही है।

मऊ के घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती और उसके दोस्त ने बीते दिनों नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह कर लिया था। आत्मदाह के दौरान गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान 21 मई को गवाह सत्यम राय और 25 मई को दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो गई थी।

पीड़िता ने अमिताभ ठाकुर पर मानसिक शोषण के साथ न्याय से वंचित करने का आरोप लगाया था।

ठाकुर की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि “उत्तर प्रदेश पुलिस का अद्भुत कार्य है। एक पूर्व आईपीएस अफसर को इस प्रकार गलत व्यवहार द्वारा गिरफ्तार करना एक अपराध है।”

Read More

  1. हरीश रावत बोले-अमरिंदर सिंह के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी पंजाब चुनाव
  2. नेशनल मोनेटाइजेशन प्लान को लेकर मचा रार- राहुल के बयान अपर निर्मला का पलटवार
  3. सितंबर में खुल सकते हैं दिल्ली के स्कूल
  4. चिराग पासवान पर दर्ज हुई एफ
  5. आईआर, जानें पूरा मामला
  6. एक बार फिर राहुल पर भड़कीं स्मृति ईरानी, जानें वजह
  7. सीडीएस विपिन रावत बोले- तैयार है तालिबान से निपटने का प्लान
  8. दिल्ली सरकार की योजना ‘देश के मेंटर्स’ के ब्रांड एम्बेसडर बने सोनू सूद, सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी
  9. कोरोना का रौद्र रूप- मुंबई के एक स्कूल में 22 बच्चे हुए संक्रमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *