किसानों के समर्थन में बोले तेजस्वी- धनदाता और अन्नदाता की लड़ाई में हम अन्नदाता के साथ

संसद द्वारा हाल ही में पास किये गए तीन कृषि बिलों पर मचा घमासान थमता नजर नही आ रहा है। एक तरफ जहां आज किसानों और सरकार के बीच पांचवें स्तर की वार्ता चल रही है वहीं दूसरी तरफ कई राजनीतिक दल भी अब किसानों के समर्थन में आ गए हैं।

इसी क्रम में आज राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित सरकार विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।


इस विरोध प्रदर्शन के बाद तेजस्वी ने एक पोस्ट के माध्यम से लिखा,’धनदाता और अन्नदाता की इस लड़ाई में हम अन्नदाता के साथ खड़े है।क्या किसानों के समर्थन में आवाज़ उठाना, उनकी आय दुगुनी करने के लिए नए क़ानूनों में अनिवार्य रूप से MSP की माँग करना, खेत-खलिहान को बचाने की लड़ाई लड़ना अपराध है? अगर है तो हम यह अपराध बार-बार करेंगे!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *