सुष्मिता सेन को पड़ा दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी हुई…एक्ट्रेस ने कहा ‘हार्ट को स्ट्रांग रखें’

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सब चौंक गए हैं।

गुरुवार को सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर सभी को बताया कि उन्हें कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था। सुष्मिता सेन के इस पोस्ट पर सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा-“अपने दिल को खुश और स्ट्रांग रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ खड़ा रहेगा कुछ दिनों पहले मुझे हार्ट अटैक आया था।
एंजियोप्लास्टी हुई, स्टेंट लगा और सबसे महत्वपूर्ण बात कि मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने मुझे बताया कि मेरा दिल बहुत बड़ा है। यह पोस्ट सिर्फ आपको (मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी से अवगत कराने के लिए है। सब ठीक है और मैं फिर से जिंदगी खुल कर जीने के लिए तैयार हूँ!!”

सुष्मिता सेन के इस पोस्ट पर सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं। गौहर खान ने लिखा, ‘आप बहुत कीमती हो। बहुत जल्द ठीक हो जाओगी।’

https://www.instagram.com/p/CpSF-IvtWG4/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1b006f72-8bc4-4955-a210-a81a49fcc027

तब्बू ने कमेंट किया, ‘ढेर सारा प्यार सुपर गर्ल।’ बता दें कि सुष्मिता सेन बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन जल्द ही अपकमिंग वेब सीरीज‘ताली’में नजर आएंगी। ये वेब सीरीज एक किन्नर की असल जिंदगी पर आधारित है। इस सीरीज में सुष्मिता श्री गौरी सावंत का किरदार निभा रही हैं। गौरी एक सोशल एक्टिविस्ट हैं।

Sushmita Sen
Sushmita Sen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *