उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा राजकोषीय हित के संबंध में प्रस्तावित बजट पर प्रशासनिक प्रकृति की कुछ चिंताओं को उठाने के बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार से आगे की कार्रवाई और इन चिंताओं को दूर करने के लिए बजट फिर से जमा करने का अनुरोध किया।
गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के जवाब का पिछले चार दिनों से इंतजार हैं। गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, वर्ष 2023-23 के लिए वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट) और वर्ष 2022-23 के लिए पूरक मांगों का दूसरा और अंतिम बैच गृह मंत्रालय में प्राप्त हुआ था,राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम, 1991 की धारा 27(1) और धारा 30(1) के प्रावधानों के तहत इसे दिल्ली विधानसभा के समक्ष रखने और भारत के राष्ट्रपति की पूर्व मंजूरी के लिए।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, दिल्ली की जनता की भलाई के लिए दिल्ली सरकार को तुरंत जवाब दाखिल करना चाहिए। आम आदमी पार्टी के सोमवार को आरोप लगाने के बाद कई मुद्दों पर आमने-सामने रही केंद्र और दिल्ली की केजरीवाल सरकार में अब एक बार फिर नई खींचतान शुरू हो गई है कि गृह मंत्रालय ने सरकार के बजट 2023-24 को रोक दिया, जो मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाना था।
हालांकि, गृह मंत्रालय के सूत्रों ने आरोपों को खारिज कर दिया, यह कहते हुए कि एमएचए ने इसके बजाय दिल्ली सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है क्योंकि इसका बजट आवंटन बुनियादी ढांचा क्षेत्र के बजाय विज्ञापन पर केंद्रित था।
“एमएचए झूठ बोल रहा है। दिल्ली का कुल बजट 78,800 करोड़ रुपये है। इसमें से 22,000 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचे के लिए हैं, जबकि विज्ञापन पर 550 करोड़ रुपए ही खर्च किए जाएंगे।
पिछले साल भी विज्ञापन का बजट इतना ही था। दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, विज्ञापन बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई हैं।
दिल्ली एलजी कार्यालय ने कहा कि वीके सक्सेना ने 9 मार्च को कुछ टिप्पणियों के साथ वार्षिक वित्तीय विवरण 2023-2024 को मंजूरी दी थी और फाइल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजी थी।
एलजी कार्यालय ने आगे कहा कि वह अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर से फाइल भेजे जाने की प्रतीक्षा कर रहा हैं। गौरतलब है कि दिल्ली का बजट गृह मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए जाता है।
जब गृह मंत्रालय बजट को मंजूरी देता है, तभी इसे दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाता हैं।
