गोवा में सियासी उलटफेर: स्पीकर रमेश तावडकर ने दिया इस्तीफा, मंत्री पद की ली शपथ

गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावडकर ने गुरुवार को मंत्रिमंडल में शामिल होने से कुछ घंटे पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने भी मंत्री पद संभाला। राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने राजभवन में दोनों नेताओं को गोपनीयता की शपथ दिलाई।

57 वर्षीय तावडकर दक्षिण गोवा की कनकोण विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर 2005 में पूइंगिनिम सीट से उपचुनाव जीतकर शुरू किया था। 2012 से 2017 तक वे गोवा सरकार में कृषि, पशुपालन, जनजातीय कल्याण और खेल मंत्रालय जैसे विभाग संभाल चुके हैं। मार्च 2022 में वे गोवा के पहले जनजातीय समुदाय से आने वाले विधानसभा अध्यक्ष बने थे।

दूसरी ओर, 71 वर्षीय दिगंबर कामत कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं (2007-2012)। 2022 में कांग्रेस के टिकट पर मडगांव सीट से जीतने के बाद उन्होंने सितंबर 2022 में बीजेपी जॉइन कर ली थी।

इस नई नियुक्ति से राज्य के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *