मुंगेर में पुलिस ने की थी फायरिंग, सीआईएसएफ की रिपोर्ट से खुलासा, देखें रिपोर्ट

मुंगेर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान गोली लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा हुआ है सीआईएसएफ की रिपोर्ट से। इस रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि स्थानीय पुलिस ने गोली चलाई और इसी के बाद भीड़ भड़क उठी और स्थिति हाथ से बाहर निकल गई।


इस मामले में मुंगेर की तत्कालीन एसपी लिपि सिंह ने कहा था कि पुलिस ने गोली नही चलाई थी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने गोली चलाई। अब जबकि सीआईएसएफ की रिपोर्ट आई है तो मुंगेर की पूर्व एसपी की गलत साबित होती नजर आ रही है।


सीआईएसएफ की रिपोर्ट आने के बाद इसे स्थानीय पुलिस की बड़ी विफलता के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोग इसे खुफिया तंत्र की भी विफलता मानते हैं। इस रिपोर्ट के आने के बाद अब मुंगेर की पूर्व एसपी लिपि सिंह पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। देखें सीआईएसएफ की पूरी रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *