नीरज बबलू को आया हार्ट अटैक, पटना से दिल्ली रेफर, सुशांत की बहन बोलीं- भैया के लिए दुआ करें

सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और सुपौल की छातापुर सीट से बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू की तबियत बिगड़ गई है। यूँ तो उनकी तबियत पिछले दिनों ही तब बिगड़ गई थी जब वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे।

आनन-फानन में उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल और उनके ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक हुआ था।

नीरज कुमार बबलू को पटना में शुरुआती इलाज के बाद अब दिल्ली रेफर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी भी उनके ऑफिस द्वारा ट्वीट के माध्यम से दी गई है। ट्वीट में लिखा गया,’हम सभी सर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते है।

अभी सर के स्वास्थ्य में सुधार है। अभी सर दिल्ली में है और चिकित्सिकीय परामर्श के अनुसार अपना चेकअप करवा रहे है। हम सभी प्रभु से प्रार्थना करते है कि सर जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए।’

इस खबर के सामने आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने भी ट्वीट करते हुए कहा,’ बबलू भैया के लिए दुआ कीजिये वह दिल्ली के एक अस्पताल में इलाजरत हैं।’

आपको बता दें कि नीरज कुमार बबलू बीजेपी विधायक हैं और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद वह न्याय के लिए काफी मुखर रहे थे। उन्होंने ही सीएम नीतीश से मिल निजी तौर पर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *