मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी मर्डर केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की कहानी ने पूरे देख को झंझोर कर रख दिया है। शादी के बाद कपल मेघालय में हनीमून मनाने के लिए गया था। लेकिन राजा रघुवंशी को क्या पता थी कि उसके साथ इतना बड़ा हादसा हो जायेगा। एक सपनों भरा हनीमून , जो खुशियों से भरा होना चाहिए था, वो एक भयानक त्रासदी और हत्याकांड में बदल गया।
आईये आपको इनकी पूरी कहानी बताते है:–
1अक्टूबर 2024 : राजा – सोनम के परिवार ने परिचय पुस्तिका में बच्चों के नाम लिखवाए।
14 मार्च 2025: राजा की मां होली का उपहार लेकर सोनम के घर पहुंची। इसी दिन राजा भी सोनम से मिलने गया था।
11 मई 2025 : राजा और सोनम की शादी हुई।
20 मई 2025 : राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी अपने हनीमून के लिए मेघालय के लिए रवाना हुए।
22 मई 2025 : दंपत्ति सोहरा की यात्रा के लिए निकले। शिलांग में सागर सेन सामल से 4 दिन के लिए बाइक किराए पर ली।
22 मई 2025 : शाम को दोनों ने मावलखैत गांव घूमा , फिर गाइड की मदद से नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर पल की ओर बढ़े।
23 मई 2025 : गांव के मुखिया ने गोल्डन पाइंस ढाबे के पास चाभी लगी एक लावारिस बाइक की सुचना तुरंत पुलिस को दी।
24 मई 2025 : दंपती का परिवार से संपर्क टूट गया। घरवालों ने गूगल से एक्टिवा रेंट पर देने वाले की जानकारी निकली।
27 मई 2025 : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गृह मंत्री अमित शाह को पूरे मामले की सूचना दी। सीएम डॉ मोहन यादव ने मेघालय के सीएम से बात की।
27 मई 2025: शाम में पुलिस को सर्चिंग के दौरान बाइक से थोड़ी ही दूरी पर पहाड़ी इलाके में 2 बैग मिले।
28 मई 2025 : सांसद शंकर लालवानी ने शिलांग में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।
29 मई 2025 : तेज बारिश के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी।
30 मई 2025 : सर्चिंग फिर से शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
01 जून 2025 : परिवार ने ज्योतिषी को दोनों की कुंडली दिखाई।
02 जून 2025 : राजा का शव गहरी खाई से बरामद हुआ।
03 जून 2025 : पोस्टमॉर्टम में राजा की हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से होने की पुष्टि की गयी।
04 जून 2025 : राजा के शव को इंदौर लाया गया।
05 जून 2025 : शिलॉन्ग के होटल रिसेप्शन से कपल का cctv फुटेज सामने आया।
07 जून 2025 : CM डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की।
08 जून 2025 : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच का आग्रह किया।
09 जून 2025 : मेघालय पुलिस ने राजा की मौत की साजिश में पत्नी सोनम के शामिल होने की जानकारी दी। यूपी में गाज़ीपुर के एक ढाबे में सोनम मिली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजा के सर पर गंभीर दो चोट होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल सोनम को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस मेघालय ले गयी है।
