मध्य प्रदेश: जबलपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी भीषण आग, अबतक 10 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक निजी अस्पताल में सोमवार को भीषण आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि दमोह नाका शिवनगर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में आग लग गई।

घटना की पुष्टि करते हुए जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा, “गंभीर रूप से जलने से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य मरीजों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अभी बाकी हैं”।

अस्पताल के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया हैं। जबलपुर के सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगी हैं। आग बुझाने और मरीजों को अस्पताल से निकालने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

चार लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। यह भीषण आग थी, और हमारी टीमों ने अस्पताल के अंदर फंसे सभी लोगों को बचाया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “न्यू लाइफ अस्पताल, जबलपुर में आग दुर्घटना में अनमोल लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर से अत्यंत दुखी हूं।

साथ ही उन्होंने कहा, “मैं स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर के लगातार संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को पूरे मामले पर नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। राहत और बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं।

सीएम चौहान ने जबलपुर अस्पताल में आग की घटना में जान गंवाने वाले 4 लोगों के परिजनों के लिए प्रत्येक के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। इमारत के अंदर मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों समेत कई लोग मौजूद बताए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *