खाटू श्याम मंदिर भगदड़ : सीकर के खाटू श्याम मेले में भगदड़, तीन महिला श्रद्धालु की मौत, पीएम ने जताया दुख

राज्य के सीकर जिले के खाटू श्याम मंदिर में सोमवार सुबह मची भगदड़ में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौतों पर शोक जताया हैं।

पुलिस के अनुसार खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए शुभ मानी जाने वाली सोमवार की एकादशी के कारण रविवार शाम से ही राजस्थान समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बाहर जमा हो गए थे। “मंदिर परिसर के गेट के बाहर बड़ी संख्या में लोग इंतजार कर रहे थे, जो मुख्य मंदिर से लगभग 70 फीट की दूरी पर हैं।

सुबह सवा पांच बजे जैसे ही फाटक खुला तो भगदड़ मच गई जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य भी घायल हो गए, ”कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक, सीकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा।

घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। राष्ट्रदीप ने कहा, “घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां तीन महिला भक्तों को अस्पताल के अधिकारियों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि भगदड़ उस समय हुई जब सुबह में पट खुलने के बाद श्रद्धालु अचानक मंदिर की ओर भागने लगे।  पुलिस ने कहा कि अब तक उनके पास दोनों घायलों के बारें में अपडेट है और अन्य लोग भी घायल हुए हैं या नहीं, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं।

पुलिस ने कहा कि तीन मृतक महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस ने कहा कि तीन मृतक महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई हैं। श्रावण मास की प्रत्येक एकादशी को भगवान खाटू श्यामजी के मेले में बड़ी संख्या में भक्त जुटते हैं।

एक अनुमान के मुताबिक एकादशी के मौके पर सोमवार की सुबह 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना करने के लिए जमा हुए थें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौतों पर दुख जताया। मौतों पर शोक व्यक्त करने वालों में सबसे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे। उन्होंने भगदड़ में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। 

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *