संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन हंगामे की भेंट चढ़ता दिखा। पेगासस जासूसी और कृषि कानूनों को लेकर सदन में हंगामे के चलते लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ गई।
गुरुवार को राज्य सभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथों से कागज छीनकर फाड़ने जैसे अमर्यादित व्यवहार के कारण तृणमूल कांग्रेस सांसद शांतनु सेन पर कार्रवाई करते हुए उनके अशोभनीय कृत्य के लिए सदन से पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
वहीं संसद में दूसरी ओर कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने पेगासस जासूसी मामले में लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया है। साथ ही राज्य सभा में कांग्रेस सांसद दिपेंदर सिंह हुड्डा ने किसानों के मुद्दे पर बिजनेस संस्पेंशन का नोटिस दिया है। सीपीआईएम सांसद इलामरम करीब ने नियम-267 के तहत राज्यसभा में नोटिस जासूसी केस में बहस करने के लिए बिजनेस सस्पेंशन का नोटिस दिया है।
संसद की कार्यवाही को देखें तो हंगामा नहीं थमने पर लोकसभा सभापति ओम बिरला ने करीब 11:15 बजे सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही।
विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए। कुछ सदस्यों के हाथों में तख्तियां थी जिन पर पेगासस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग के बारे में लिखा हुआ था। शोर-शराबे के बीच ही पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने आवश्यक कागजात सभापटल पर रखवाए।
इस दौरान विपक्षी सदस्य अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। सोलंकी ने सदस्यों से अपने स्थान पर लौटने और कार्यवाही चलने देने का अपील की। हालांकि सदस्यों का शोर-शराबा जारी रहा। बिरला ने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और कोविड दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
लेकिन व्यवस्था बनती नहीं देख पीठासीन सभापति ने सदन की कार्यवाही करीब सवा 12 बजे दिन भर के लिए स्थगित कर दी। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण सदन की अगली बैठक अब सोमवार, 26 जुलाई को शुरू होगी।
Read More
- कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण राजधानी दिल्ली का तिलक नगर बाजार 23 से 27 जुलाई तक किया गया बंद
- अभिनेता कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का पोस्टर हुआ जारी, पायलट के किरदार में देंगे दिखाई
- काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए ज्ञानवापी मस्जिद की तरफ से मिली 1700 स्क्वायर फीट की जमीन, काॅरिडोर में आएगी और भी भव्यता
- पेगासस जासूसी प्रकरण पर राहुल गांधी ने सरकार पर उठाए सवाल, खुद के भी फोन टैप होने की कही बात
