पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबियत, एम्स में हुए भर्ती, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत फिर से बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मनममोहन सिंह को बीते दो दिनों से बुखार के साथ कमजोरी भी है। इसके साथ ही उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

परिजनों ने बताया कि वह लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे। एम्स ने बयान जारी कर बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बुखार की जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,दिल्ली में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है।

आज तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स के कार्डियो टावर में ले जाया गया है। एम्स ने जानकारी साझा की कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के इलाज के लिए दिल्ली एम्स एक मेडिकल बोर्ड बना रहा है, जिसकी अध्यक्षता एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया करेंगे। शाम सवा 6 बजे उन्हें भर्ती कराया गया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गहलोत ने ट्वीट कर लिखा “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के लेकर चिंतित हूं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।”

ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री कोरोना की चपेट में भी आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *