ईडी  रेड्स : आईएएस पूजा सिंघल के पति के अस्पताल से ईडी को मिले अहम सबूत, सत्ता से जुड़े बड़े नामों का हो सकता है खुलासा

झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल ईडी के रडार पर बनी हुई है  मनरेगा घोटाले में आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ़ मनरेगा भ्रष्टाचार में ईडी लगातार एक के बाद एक नए खुलासे कर रही है।

रविवार को रांची में ईडी आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और पूजा के सीए सुमन से आमने-सामने बैठकर पूछताछ कर रही है। ईडी ने सीए सुमन को आज से 5 दिन के रिमांड पर लिया है। कल उनको गिरफ्तार किया गया था।

ईडी मनरेगा घोटाले के पैसे की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। ईडी ने पूजा सिंघल से जुड़े 18 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने पूजा सिंघल के आवास, उनके पति के पल्स अस्पताल, सीए सुमन कुमार सिंह समेत कई अन्य जगहों पर छापेमारी की और भारी मात्रा में नकदी के साथ कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए।

सूत्रों के मुताबिक पूजा सिंघल के घर से एक डायरी मिली है जिसमें कुछ नेताओं, सरकारी अधिकारियों के नाम हैं। ईडी इस मामले में पूजा सिंघल समेत कई और लोगों को पूछताछ के लिए तलब कर सकते है। ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के पल्स अस्पताल में दो दिन तक छापेमारी की हैं 

सूत्रों के मुताबिक ईडी को इस अस्पताल से 20 से ज्यादा मुखौटा कंपनियों के बारे में जानकारी मिली है, जिनके जरिए काले धन का इस्तेमाल सफे़द करने के लिए किया गया हैं। ईडी ने अस्पताल के कंप्यूटर और लैपटॉप की हार्डडिस्क की तलाशी ली है। वहीं से अहम सबूत भी मिले हैं।

अस्पताल से ही अलग-अलग जगहों पर 150 करोड़ के निवेश की जानकारी मिली है। ईडी ने पूजा सिंघल के 18 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें से एक यह अस्पताल भी था। सूत्रों के अनुसार पूजा सिंघल के अन्य स्थानों से बेनामी संपत्ति के कागजात मिले हैं।

ईडी को ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं जिनमें सत्ता से जुड़े लोगों और दूसरे बड़े लोगों के नाम हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पूजा सिंघल पर आय से अधिक संपत्ति, अवैध खनन, सीएम हेमंत और उनके भाई बसत को सस्ते दामों पर खदानें आवंटित करने का भी आरोप है  उन पर अपनी पसंद के ठेकेदारों को रेत खनन का ठेका देने का भी आरोप है।

उन पर खूंटी और चतरा में मनरेगा घोटाला करने का भी आरोप है। 2008 में, वह खूंटी की उपायुक्त थीं। पूजा सिंघल वर्तमान में खनन और उद्योग सचिव हैं और जेएसएमडीसी की निदेशक भी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *