बिहार विधानसभा बजट सत्र का आरंभ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है।मालूम हो कि आज महागठबंधन सरकार का पहला बजट 2023 सदन में पेश किया जा रहा है।
बिहार विधानसभा में भाजपा विधायकों के लगातार हंगामे के बीच सदन स्थगित कर दिया गया है। अब दोपहर 2 बजे दोबारा बजट पेश किया जाएगा।
हाल में जारी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में प्रति व्यक्ति जीएसडीपी के लिए राज्य के सभी 38 जिलों में तीन सबसे समृद्ध जिले पटना (1,15,239 रुपये), बेगूसराय (45,497 रुपये) और मुंगेर (42,793 रुपये) रहे।
बिहार विधानसभा में जारी बजट सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर हंगामा कर रहे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की गई।भाजपा विधायक इजराइल मंसूरी और सुरेंद्र यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मंसूरी के खिलाफ दर्ज किए जाने की मांग की जा रही है।
