बिहार विधानसभा चुनाव 2025- चुनाव आयोग की तैयारी, मतदान अक्टूबर के बाद दो चरणों में

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें दशहरा (2 अक्टूबर) के बाद घोषित किए जाने की संभावना है। चुनाव दो चरणों में नवंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। चुनाव आयोग (EC) ने यह निर्णय छठ और दिवाली के त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए लिया है, जो इस साल 18 से 28 अक्टूबर तक हैं।

बिहार की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। आयोग ने कहा है कि नई विधानसभा को कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया इस तारीख से पहले पूरी होनी चाहिए।

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी-जदयू गठबंधन और महागठबंधन (कांग्रेस और RJD) के बीच होने की संभावना है।

चुनाव आयोग ने राज्य में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के तहत वोटर लिस्ट में बड़े बदलाव किए हैं। इस प्रक्रिया के दौरान लगभग 65 लाख नामों को हटा दिया गया है, जिनमें मृतक, राज्य छोड़ चुके, और डबल रजिस्टर्ड वोटर शामिल हैं। इस प्रक्रिया पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे रोकने से इनकार किया है।

पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में बीजेपी-जदयू गठबंधन ने 125 सीटें जीती थीं, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। इस बार भी राजनीतिक बदलाव और गठबंधन रणनीतियों को लेकर सियासी हलचल तेज रहने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बिहार चुनाव 2025 आगामी राज्य और लोकसभा चुनावों की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। 2026 में असम, बंगाल और तमिलनाडु, जबकि 2027 में पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *