पीसीबी अध्यक्ष का बड़ा बयान- भारत ने रोकी आईसीसी की फंडिंग तो बर्बाद होगा पाकिस्तान

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान दौरा रद्द करके दुनिया भर को चौंका दिया है।  इसके लिए पाकिस्तान के चेयरमैन और पूर्व कमेंटेटर रमीज राजा ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर जमकर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा,”न्यूजीलैंड ने जो किया वह अस्वीकार्य है क्योंकि उन्होंने अब तक हमारे साथ कोई सूचना साझा नहीं की है कि किस आधार पर उन्होंने पाकिस्तान में श्रृंखला रद्द की। लेकिन अब वह श्रृंखला का कार्यक्रम दोबारा तय करने का प्रयास कर रहे हैं।”

रमीज राजा भारत के लिए दिए गए बयान के कारण चर्चा में हैं। रमीज ने पाकिस्तान में हुई इंटर-प्रोविंशियल कोऑर्डिनेशन पर सीनेट स्टैंडिंग कमेटी के साथ बैठक में इस बात पर जोर दिया कि पीसीबी को आईसीसी की फंडिंग से ज्यादा आत्मनिर्भर होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड 50% आईसीसी की फंडिंग से चलता है जिस आईसीसी को भारत 90% की फंडिंग करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट आईसीसी के दिए पैसे से चलता है।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि “मुझे तो यह डर है कि कहीं भारत आईसीसी को फंडिंग करना बंद न कर दे, नहीं तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।” रमीज ने कहा कि “एक जिम्मेदार चेयरमैन होने के नाते मैं पूरी कोशिश करूंगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मजबूत कर सकूं।”

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन रमीज ने अपने देश की बदहाली का खुलकर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि हमारे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती तो शायद पीसीबी के ये हालात नहीं होते। इस तरह कोई भी टीम बिना खेले दौरा रद्द कर नहीं जाती।

उन्होंने कहा कि हमें कोशिश करनी है कि हम बेस्ट टीम बनाएं और बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने खिलाड़ियों की स्थिति बेहतर कर सकें। रमीज ने आगे बताया कि ऑस्ट्रेलिया हो या कोई और देश, भारत से ज्यादा क्रिकेट फंड किसी और देश के पास नहीं हैं।

रमीज राजा ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की कोरोना संबंधित गाइडलाइनों पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी जिसे लेकर उन्होंने कहा था कि हमारे खिलाड़ियों को लंबे पृथकवास से गुजारना पड़ता है जो सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *