बुरे फंसे आप सांसद संजय सिंह, राजद्रोह मामले में जारी हुआ समन

उत्तरप्रेदश की योगी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ समय से मुखर आवाज़ बुलंद करने वाले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने संजय सिंह को नोटिस दिया है। यह नोटिस उन्हें योगी सरकार के खिलाफ जातिगत सर्वे कराने के लिए जारी किया गया है। ख़बरों के मुताबिक जातिगत सर्वे से संबंधित मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ राजद्रोह समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।


पुलिस ने संजय सिंह को नोटिस जारी करते हुए 20 सितम्बर को पुलिस के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि उपस्थित न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि हाल के दिनों में संजय सिंह के खिलाफ विभिन्न मामलों में कुल 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। संजय सिंह के अलावा सर्वे करने वाली निजी कंपनी के तीन निदेशकों पर भी राजद्रोह और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।


नोटिस जारी होने के बाद संजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा,”योगी के कोरोना घोटाले का मुद्दा राज्य सभा में उठाया तो योगी ने मेरे ऊपर “देशद्रोह” लगा दिया संसद में मैंने सभापति जी से कहा “अगर मैं देशद्रोही हूँ तो मुझे जेल भेजिये” Cong,SP,Shiv Sena, RJD,CPM,TMC,DMK ने मेरा साथ दिया सभापति जी ने इस प्रकरण में सदन को कार्यवाही का भरोसा दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *