संसद में गरजे अमित शाह, पाकिस्तान को बताया कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल

संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक संघर्ष को लेकर जबरदस्त बहस देखने को मिल रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा,
“पाकिस्तान कांग्रेस की ऐतिहासिक भूलों का परिणाम है।”

उन्होंने कहा कि आज जो हालात हैं, उसकी नींव दशकों पहले गलत फैसलों से रखी गई। शाह के इस बयान ने संसद में माहौल को और गर्मा दिया है।

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 7 बजे दोनों सदनों में संबोधन दे सकते हैं।

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सरकार पर पलटवार करने के लिए तैयार हैं। उनका फोकस सरकार की विदेश नीति, ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ हालिया तनावपूर्ण हालात पर रहेगा।

लोकसभा में सोमवार को बहस शुरू हुई थी, जबकि राज्यसभा में आज से पूरी गर्मजोशी के साथ चर्चा हो रही है। दोनों पक्षों की तीखी टिप्पणियां संसद को राजनीतिक अखाड़े में तब्दील कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *